Showing posts with label GL. Show all posts
Showing posts with label GL. Show all posts

January 11, 2015

मर्सेडीज़ जीएल

लग्ज़री एसयूवी सेगमेंट में मर्सेडीज़ की बड़ी कोशिश है जीएल क्लास में एएमजी अवतार। मर्सेडीज़ का पर्फोर्मेंस विंग है एएमजी, जिनकी कारें अब भारत में कई शहरों में दिखने लगी हैं। ये काफ़ी तेज़ तर्रार स्पोर्टी  कारें होती हैं जो अपने रेगुलर काउंटरपार्ट से काफ़ी ताक़तवर और तेज़ होती हैं, साथ में काफ़ी महंगी भी।
जैसे आम जीएल मिलती है लगभग 72 लाख की एक्स शोरूम क़ीमत के साथ वहीं नई जीएल 63 आई है 1 करोड़ 66 लाख रु की मुंबई एक्स शोरूम क़ीमत के साथ। तो क़ीमत जानने के बाद देखते हैं कि तेज़ तर्रार होने का दावा करने वाली जीएल 63 के आंकड़े क्या कहते हैं। तो इसमें लगा है 5.5 लीटर V8 BITURBO इंजिन, इससे ताक़त मिलती है लगभग साढ़े पांच सौ बीएचपी की और साथ में 760 एनएम का टॉर्क। और ये आंकड़ें पढ़ने में बहुत ज़ोरदार ना हो लेकिन सड़क पर ये बहुत धांसू कहे जाएंगे। वैसे तकनीकी तौर पर इसे सबसे ताक़तवर एसयूवी का ख़िताब तो मिलेगा ही। सौ की रफ़्तार पकड़ने में इसे लगेंगे पांच सेकेंड से भी कम, और टॉप स्पीड है 250 किमीप्रतिघंटा। तो इस कार में इस रफ़्तार के साथ सुरक्शा के भी कई इंतज़ाम हैं। तो फ़िलहाल इसके लौंच की जानकारी है।


*पुरानी छपी हुई है।